मेरठ। श्री कमलेशाम प्रकाश फाउंडेशन ने शनिवार को बाल दिवस को चित्रकला प्रतियोगिता के रूप में डैफोडिल पब्लिक स्कूल में मनाया। प्रतियोगिता में कक्षा चार से लेकर कक्षा 10 तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने भारतीय संस्कृति और भारतीय प्रतिकों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कमलेश रानी, अनुराधा शर्मा, अशोक पाल और स्कूल की संस्थापक मंजू शर्मा का योगदान रहा। प्रतियोगिता श्री कमलेशअम प्रकाश फाऊंडेशन की संस्थापक डॉ. संगीता वार्ष्णेय द्वारा कराई गई।