फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भजन-कीर्तन में झूमे सदस्य, शाइनिंग स्टार क्लब की मासिक सभा आयोजित, आरती के साथ हुआ समापन

मेरठ में शाइनिंग स्टार क्लब की मासिक सभा शुक्रवार को स्पोर्ट्स मार्केट के निकट स्थित कैलाश शिव मंदिर में आयोजित की गई। सभा में शाम 4:30 बजे से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें क्लब की सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शालू गुप्ता ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ की। प्रियंका और स्वाति ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। वहीं शर्मिला और नीलिमा ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर भावना और नेहा सहित सभी सदस्यों ने ढोलक की ताल पर नृत्य किया। इसके बाद सभी ने मिलकर भगवान को भोग लगाया और आरती कर कार्यक्रम का समापन किया। सभा में लता, रूपाली और संतोष सहित क्लब की अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें