फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा लेकर मवाना पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, सनातनियों से एकजुट होने का आह्वान

मेरठ के मवाना में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत मवाना स्थित शांति फार्म हाउस पहुंचे। कार्यक्रम के आयोजक मंगल सिंह गुर्जर, रूबी सिंह और आकाश गुर्जर ने शंकराचार्य महाराज का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने गौ माता की रक्षा, धर्म की रक्षा तथा सभी सनातन धर्मावलंबियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक प्रयास किए जाने चाहिए। शंकराचार्य महाराज ने कहा कि गौ सेवा और गौ रक्षा भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की पहचान है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से गौ संरक्षण के लिए आगे आने और अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिला मंडल की सदस्यों और नगरवासियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने शंकराचार्य महाराज के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और गौ संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें