मेरठ। शनिवार को सातवें गुरु गुरु हरिराय सिंह साहिब के गुरुगद्दी पर्व एवं खालसा पंथ के सृजन दिवस को समर्पित शनिवार को गुरु श्री गुरु सिंह सभा द्वारा थापर नगर व सदर रामलीला मैदान स्थित गुरु माता सीता गुरुद्वारा में विशेष शब्द कीर्तन एवं कथा प्रवचन के विशेष कार्यक्रम हुए। इस दौरान कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह नंदा, हरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, अमरजीत सिंह, एडवोकेट नरेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।