मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को करियर काउन्सलिंग व प्लेसमेंट सेल द्वारा डिजिटल क्राइम, हिडन वाऊंड: हीलिंग विद साइकियाट्री पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी क्राइम अवनीश कुमार, विशिष्ट अतिथि मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव पंवार व मिशिका वेलफेयर सोसाइटी के डायरेक्टर अमित नागर रहे। मुख्य अतिथि अवनीश कुमार ने महिला शक्तिकरण और साइबर क्राइम के बारे में छात्राओं को बताया। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किया गया है, जहां कोई भी महिला अपनी समस्या के बारे में बता सकती है। उन्होंने छात्राओं को मोबाइल का सावधानी से उपयोग करने को कहा। साइबर क्राइम दुर्घटना होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर खबर करने को कहा। विशिष्ट अतिथि डॉ. अभिनव पंवार ने छात्राओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के बारे में कहा कि साइबर क्राइम मानसिक तनाव को बढ़ाता हैं। मानसिक तनाव अत्यधिक होने पर डॉ. से परामर्श लेना जरूरी है। उन्होंने साइकैटरिस्ट, साइकोलॉजिस्ट साइकैटरिस्ट सोशल वर्कर के अलग-अलग कार्य के बारे में छात्राओं को बताया। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. मीनू शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश सरकार का महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए शुरू किया गया अभियान है, जो 2020 से चल रहा है। कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देगें। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने कहा कि मिशन शक्ति का उदेश्य महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों का समाधान करना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. ममता, प्रो. वंदना शर्मा, प्रेस प्रवक्ता प्रो. दीपा त्यागी, डॉ. वेनेता, डॉ. स्वर्णा, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. एकता चौधरी, डॉ. महिमा, डॉ. अंजू बाला, डॉ. शाजिया, डॉ. मनी भारद्वाज, निशा गुप्ता, इरम और तबस्सुम उपस्थित रहीं।