मेरठ में शिवसेना उद्धव गुट मेरठ ईकाई के अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष मास्टर अजीज ठेकेदार के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में शिव सैनिकों ने बताया कि जब से मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत को कत्ल कर नीले ड्रम में छिपाने का खुलासा हुआ है। तभी से सोशल मीडिया पर रील बनाकर नीले ड्रम को जिस तरीके से दर्शाया जा रहा है। उससे भारतीय महिलाओं की छवि खराब हो रही है। इससे परिवार टूटने का भय व्याप्त हो रहा है। शिवसैनिकों ने मांग की है कि प्रशासन को इस तरह की वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।