फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी को बताई सोसायटी की समस्याएं, ज्ञापन सौंपा

मेरठ। मोदीपुरम की अंसल कोर्टयार्ड सोसाइटी की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से मिलकर उन्हें सोसाइटी की गंभीर समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी के लगभग 20 प्रतिशत सदस्य लंबे समय से निर्धारित मेंटिनेंस चार्ज का भुगतान नहीं कर रहे हैं, जबकि वह बिजली, पानी, सफाई और सुरक्षा जैसी सभी सुविधाओं का उपभोग कर रहे हैं। इन सदस्यों से बकाया राशि मांगी जाती है, तो वह झगड़ा करने शुरू कर देते है। इससे आरडब्ल्यूए का बजट बिगड़ रहा है, साथ ही सोसाइटी का वातावरण भी अशांत हो रहा है। कहा कि यह सदस्य दबंग प्रवृत्ति के हैं। सोसाइटी की ओर से सभी वाहनों को गेट पास जारी किए गए हैं, ताकि केवल अधिकृत सदस्य ही प्रवेश कर सकें, सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। लेकिन, यह लोग न तो स्वयं गेट पास लेते हैं और न ही दूसरों को लेने देते हैं। आरोप है कि गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड नियमों के अनुसार इन्हें रोकते हैं, तो यह लोग तेजी से गाड़ी चलाकर बैरियर तोड़ देते हैं। अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि इन दिनों वह अपने साथियों के साथ सोसाइटी परिसर में ही सत्याग्रह रूपी धरना कर रहे हैं, ताकि इन सदस्यों पर दबाव बन सके। ऐसे सदस्यों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है कि यदि उन्होंने 14 सितंबर तक बकाया भुगतान नहीं किया, तो उनकी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। एसपी सिटी से मुलाकात करने वालों में वीके राय, अर्जुन सिंह, सुभाष त्यागी, सुभाष मोतला, लोकेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, अजय त्यागी, दिनेश त्यागी, नरेंद्र कुमार, सुधीर चौधरी, पवन सरोहा, नरेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें