मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए रालोद के वरिष्ठ नेता अमरीश त्यागी ने कहा कि पार्टी को हर गांव और हर मोहल्ले तक पहुंचाने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में राष्ट्रीय लोकदल का झंडा उठाने वाला कार्यकर्ता तैयार किया जाए, ताकि पार्टी की विचारधारा और नीतियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें। अमरीश त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल को डिजिटल इंडिया के अनुरूप मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और कार्यों की जानकारी सीधे आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सांसद चंदन चौहान, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक विनोद हरित, सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद, नरेश चौधरी, उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, अनिकेत भारद्वाज, इंद्रवीर भाटी, जावेद रूहासा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।