फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: परीक्षितगढ़ थाने में हुआ जीर्णोद्धार, पिंक टॉयलेट का SSP ने किया उद्घाटन।

मेरठ एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने परीक्षितगढ़ थाने में हुए जीर्णोद्धार और नव-निर्मित भवनों का उद्घाटन किया। उन्होंने थाना परिसर में मैस का जीर्णोद्धार, महिला हेल्प डेस्क, थाना प्रभारी कार्यालय और पिंक महिला शौचालय का उद्घाटन किया। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि इन सभी सुविधाओं का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करना और आमजन, विशेषकर महिलाओं को थाना परिसर में सुरक्षित और सहज वातावरण उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के बाद एसएसपी ने जनशिकायतों को भी सुना और आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान सीओ सदर देहात और प्रभारी निरीक्षक थाना परीक्षितगढ़ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें