मेरठ। मवाना की भगवान श्री रामलीला कमेटी द्वारा तहसील रोड रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पति योगेश प्रधान और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अखिल कौशिक ने मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन कर किया।शुभारंभ के बाद रामलीला मंचन में नारद मोह, विश्व मोहिनी स्वयंवर की रामलीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर समिति के महामंत्री सुभाष दीक्षित, प्रबंधक राजेंद्र चौहान,सुभाष गाब्बा, रवि गोला, संजय शर्मा, योगेंद्र रस्तोगी, ओमपाल चौहान और पररज्वल चौहान सहित पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।