फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सरधना के महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हुआ रामायण पाठ

मेरठ। सरधना में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में नगर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मोहल्ला खाकारोबान स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रामायण पाठ आयोजित किया गया। इसके साथ ही पुलिस चौकी के निकट हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला द्वारा महिला सफाई मित्रों ममता, शशि और गीता को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान महिला सशक्तिकरण सम्मान एक पहल के अंतर्गत दिया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं आर्थिक सशक्तिकरण जैसे अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें