मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा बायपास स्थित 'ड्रीम हॉलिडे होटल' में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, जहां से चार युवतियां और एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। बताया जा रहा है नरसिंह वाहिनी को होटल में अनैतिक कार्य चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद नरसिंह वाहिनी के पदाधिकारी कार्तिक हिन्दू और नितिन खिरवा ने कार्यकर्ताओं और पुलिस के होटल में छापा मारा। जहां से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था, जिसमें आगे की कार्रवाई की जा रही है।