मेरठ। नौचंदी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में झूला कारिगर द्वारा बाहर से मीट लाकर पकाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति गादा खान को हिरासत में ले लिया और मौके से मीट भी बरामद किया। वहीं पुलिस के बाद सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के युवकों ने हंगामा किया, जिनको पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। सीओ सिविल लाइन सुचिता सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।