फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बिजली कटौती से परेशान पूर्व प्रत्याशी का अनोखा प्रदर्शन! मटके लेकर सड़कों पर उतरे लोग

मेरठ कैंट विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में बुधवार को थापर नगर में लोगों ने बिजली संकट के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में घड़े लेकर सड़क पर उतरे और बिजली कटौती, लो वोल्टेज जैसी समस्याओं पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। सरदार परविंदर सिंह ने कहा कि मेरठ में ऊर्जा मंत्री खुद रहते हैं, इसके बावजूद शहरवासियों को रोजाना बिजली की आंखमिचौली और कमजोर वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की सरकार बिजली की दरों में बढ़ोतरी तो कर देती है, लेकिन आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं दे पा रही। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द बिजली संकट का स्थायी समाधान निकाले। प्रदर्शन के दौरान जय करण भूटानी, राजीव सोनकर, रविंदर सिंह, पिंकी, सतेंद्र सोनकर, राजू शर्मा, पीयूष प्रजापति, इरफान मंसूरी, राजकुमार, मजीद, उवैस, शादाब अंसारी, सुहैल और अमित सहित कई लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन को समर्थन दिया और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें