मेरठ में ईद को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि सभी इस्लामिक धर्मगुरुओं के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि शहर के शारिकाज़ी, मुतवल्लियों और अन्य इस्लामिक धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कुछ मुद्दे सामने आए, जिनके समाधान के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि ईद के मद्देनजर मेरठ शहर को सेक्टर और ज़ोन में बांट दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बना रहे।