फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के ब्रह्मपुरी में एक सप्ताह से गंदा पानी पीने को मजबूर लोग, शिकायत पर नहीं होती कार्रवाई

मेरठ के शारदा रोड पर ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में शिव शंकर पुरी में एक हफ्ते से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। यहां तकरीबन 150 घरों में गंदा पानी आ रहा है। यहां के निवासियों ने सभासद से इसकी शिकायत की है लेकिन कोई हल नहीं निकला। लगातार एक हफ्ते से गंदा पानी पी रहे लोगों को खतरनाक बीमारी का खतरा है। वहीं सभासद राजीव गुप्ता उर्फ काले ने बताया कि कहना है कि गैस पाइपलाइन का लीकेज ढूंढने के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। वहीं सवाल है कि पिछले पांच दिन से गैस पाइपलाइन का लीकेज नहीं मिला है। जब तक यह लीकेज नहीं मिलता मरम्मत कार्य चलता रहेगा तो क्या क्षेत्र वासी गंदा पानी पीने को मजबूर होते रहेंगे। इसका जवाब न सभासद के पास है न किसी अधिकारी के पास नहीं है?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें