मेरठ शहर काजी के लिए चला आ रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को कारी शफीकुर्रहमान रहमान के समर्थन में लोगों ने उन लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जिन्होंने कारी शफीकुर्रहमान के साथ दुर्व्यवहार किया था। दरअसल, जुमे की नमाज में के बाद जामा मस्जिद में कारी शफीकुर्रहमान कासमी को तकरीर नहीं करने दी गई थी। उन्हें माइक नहीं दिया गया था। इस दौरान उनके विरोध में काफी देर हंगामा भी हुआ था। पुलिस और जिम्मेदारों ने विरोध कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया था।