फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आगामी त्यौहारों को लेकर मवाना थाने में हुई शांति समिति की बैठक, सीओ ने की मीटिंग

मेरठ। आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा महोत्सव, बारावफात को लेकर थाना मवाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ मवाना संजय कुमार जायसवाल,थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र ने हिंदू संगठनों व मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग कर कहा कि किसी भी नए आयोजन की परमिशन नहीं दी जाएगी जो कार्यक्रम पूर्व में होते आए हैं उन्हीं की परमिशन दी जाएगी, कोई भी नया आयोजन नहीं होने दिया जायेगा, अगर कोई बिना परमिशन के कार्य करेगा या अराजकता फैलाएगा तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सुभाष चंद गाबा, रजनीश रोहल, विनोद गुप्ता, अंकुर सैनी , जयचंद फौजी, विनोद जाटव, पूर्व सभासद वाजिद, राजेश शर्मा, आकाश गाबा, सभासद नीरज खटीक, मौलाना अफजाल, शाहनवाज कुरैशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें