मेरठ के शताब्दीनगर में चल रही शिवमहापुराण कथा के छठे दिन कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जब हम किसी को अपशब्द कहते हैं तो वो वह पलटकर ऐसे ही जवाब देता है। इसी तरह किसी को अगर अच्छे शब्द कहेंगे तो वह सुखी मन से जवाब देगा। वहीं, भोले बाबा के पंचाक्षर, षडाक्षर या श्री शिवाय नमस्तुभ्यम का जाप करेंगे तो भगवान शिव कल्याण करेंगे। शनिवार को कथा की समाप्ति के बाद श्रद्धालु अपने अपने गंतव्यों को रवाना हुए।