फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेवा, अनुशासन और नेतृत्व का सशक्त माध्यम है एनएसएस: डॉ. चौहान

मेरठ। हस्तिनापुर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय रात्रि विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। सप्ताह भर चले शिविर में स्वयंसेवकों ने श्रमदान, स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, बौद्धिक व्याख्यान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. डी.के. चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू सिंह ने उन्हें पौधा व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रो. अनिला पंवार सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। डॉ. चौहान ने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। एनएसएस केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। वहीं, डॉ. मोनू सिंह ने शिविर की आख्या प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य प्रो. विनीता राठी व सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने पत्तियों से खाद (लीफ कम्पोस्ट) यूनिट की आधारशिला रखी। कृषि विशेषज्ञ वक्ता डॉ. जितेन्द्र आर्य ने जैविक कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया और उसके पर्यावरणीय लाभों की जानकारी दी। समारोह में स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण और नशा मुक्ति जैसे संदेश दिए गए। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यालय सहायक करतार सिंह का भी सम्मान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें