मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के धैर्य का बांध शुक्रवार को उस वक्त टूट गया जब कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जाटोली कट के पास कांवड़ियों ने आधे घंटे तक जमकर हंगामा किया और हाईवे जाम करने का प्रयास किया। कांवड़ियों का आरोप है कि सुबह उनके एक साथी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन 10 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की और न ही घायल का समुचित इलाज कराया गया।