फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नौचंदी और मेडिकल पुलिस की चोरों से मुठभेड़, गैंग के दो सदस्यों के पैर में लगी गोली

मेरठ। बंद घरों में रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से दो सदस्य पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। नौचंदी थाना और मेडिकल थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी शावेज और जिशान उर्फ घोड़ा के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के दो बैट्रे, चार इन्वर्टर, ए.सी. पार्ट्स, हार्पर मशीन, घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी, दो तमंचे 315 बोर, दो जि़ंदा कारतूस 315 बोर और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बंद घरों की रेकी कर वहां चोरी की वारदात को अंजाम देते थे, जिनके गिरोह के बाकी सदस्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें