मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित जीडी कोल्ड स्टोर में नेपाल निवासी नौकर किशन की ईंट से पीटकर हत्या कर दी गई है। हत्या कोल्ड स्टोर में ही काम करने वाले दूसरे कर्मचारी मयंक सैनी ने की है। शराब के पव्वे को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। कोल्ड स्टोर मैनेजर मेहर सिंह की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मयंक को गिरफ्तार कर लिया है।