फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डोर टू डोर स्वकर निर्धारण प्रपत्र बांटेगा नगर निगम, सर्वाधिक गृह कर देने वाले होंगे सम्मानित

Avinash Anand Updated Tue, 01 Jul 2025 05:52 PM IST

मेरठ। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि गृह स्वामियों की सुविधा के लिए नगर निगम हर वार्ड में घर-घर स्वकर निर्धारण प्रपत्र का वितरण करेगा। उन्होंने बताया कि हर वार्ड में समय पर सबसे अधिक गृह कर जमा करने वाले पांच गृह स्वामियों को नगर निगम सम्मानित करेगा। उनकी सूची भी उस वार्ड में लगाई जाएगी। सूरजकुंड स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि नगर के विकास के लिए नागरिकों को गृह कर समय पर देना चाहिए। नागरिकों की सुविधा के लिए स्वकर प्रणाली सिस्टम लागू किया गया है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि नगर निगम 2003-04 के सर्वे के अनुसार ही गृह कर का निर्धारण कर रहा है। निगम ने अभी तक अलग से कोई भी गृह कर नहीं बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि यदि मकान का कोई स्वरूप नहीं बदला है तो कर का निर्धारण पुराना ही रहेगा और यदि मकान के स्वरूप में कोई बदलाव किया गया है तो उस पर उसी के अनुसार टैक्स लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें