मेरठ के गंगानगर डाउनटाउन स्थित एसजी शोरूम में क्रिकेटर समीर रिजवी पहुंचे। उन्होंने शोरूम से शॉपिंग की। उन्होंने क्रिकेट बैट, गोल्व्स सहित टीशर्ट और जूते ट्राय किए। शोरूम में एसजी कंपनी के रिटेल मैनेजर राहुल सिंह, स्पोर्ट्स मैनेजर अनुराग वर्मा, अखिल दुबे ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कंपनी के नए प्रोडक्ट्स के बारे में जाना। उन्होंने बैट की क्वालिटी को लेकर भी चर्चा की। समीर रिजवी आईपीएल के शानदार खिलाड़ी हैं। वह, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार खेल दिखा चुके है। समीर रिजवी मेरठ के रहने वाले है।