फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीसीएस यूनिवर्सिटी के पास और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

मेरठ। नगर निगम की टीम ने बुधवार को दोपहर के समय अचानक से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए तेजगढ़ी चौराहे और मेडिकल कॉलेज, पोस्टमार्टम हाउस के आसपास कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए और कई स्थानों से सामान जब्त किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण के कारण बाधित यातायात को भी सुचारु बनाने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें