मेरठ। मवाना में रविवार की शाम दुर्घटना में मारे गए बाइक सवार हस्तिनापुर निवासी सुमित का शव पीएम के बाद परिजनों ने थाने में रखकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था सुमित की मौत नीलगाय से टकराकर नहीं बल्कि रोडवेज बस की टक्कर से हुई है। परिजनों की मांग थी की दुर्घटना नीलगाय से क्यों दिखाई गई है। वहीं सूचना पर पहुंचे सीओ ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए।