मेरठ। ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में बंदरों के आतंक से परेशान लोगों को देखते हुए नगर पंचायत ने एक हजार बंदर पकड़ने का अभियान चलाया है जिसमें पिछले दो दिनों में करीब तीन सौ बंदरों को पकड़ा जा चुका है। और यह अभियान कस्बे के विभिन्न वार्डो में लगातार चलाए जा रहा है।