फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में हुआ मॉक ड्रिल, अधिकारियों ने बताया अलार्म बजते ही क्या करें?

मेरठ के आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर में जिला प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने ब्रीफिंग की। उन्होंने बताया कि अलर्ट सायरन कम से कम 4 मिनट और ज्यादा से ज्यादा 12 मिनट तक हो सकता है। उन्होंने बताया कि हमले के समय कुछ नियमों फॉलो करना है। हमले के समय पैनिक नहीं होना है। सायरन बजने के बाद 3 मिनट का समय सुरक्षित स्थान पर जाने का मिलता है। अगर खुले स्थान पर हैं तो 50 मीटर के दायरे किसी स्थान पर छुप जाए। मोबाइल का ज्यादा प्रयोग न करे। उन्होंने बताया कि हमारे के लोगों को जागरूक करने में मेडिकल टीम, सिविल डिफेंस टीम, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस, फायर ब्रिगेड के टीमें लगी हैं। एसीएम ने बताया कि हमे घरों में एक कीट तैयार करके रखनी हैं जिसमें अपनी एक पहचान पत्र जरूर रखें। अधिकारियों ने शाम को होने वाले ब्लॉक आउट के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें