फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई हमले से बचाव को लेकर एनएएस कॉलेज मेरठ में मॉक ड्रिल, सिविल डिफेंस ने दी आवश्यक ब्रीफिंग

हवाई हमलों जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए मेरठ के एनएएस कॉलेज में सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज स्टाफ और छात्रों को हमले की स्थिति में बचाव के तरीके बताए गए। सिविल डिफेंस अधिकारी अनिल उपाध्याय ने ब्रीफिंग में बताया कि किस प्रकार सामान्य नागरिक बिना घबराए सुरक्षित स्थानों पर शरण ले सकते हैं, और जीवन रक्षा के लिए क्या-क्या जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि सायरन, शरण स्थलों की पहचान, प्राथमिक चिकित्सा, और आपातकालीन संचार व्यवस्था जैसी बातों को गंभीरता से समझना जरूरी है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य छात्रों और स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करना और वास्तविक हालात में सतर्कता के साथ उचित निर्णय लेने के लिए प्रशिक्षित करना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें