मेरठ। विकास भवन सभागार में मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं बाढ की समीक्षा बैठक की गई। कानून व्यवस्था एवं बाढ की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाढ क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण, बाढ के बाद मौसम साफ होने पर फसलों का सर्वे कराकर हुए नुकसान मुआवजा कार्रवाई की जाए। संबंधित क्षेत्र में बांध निर्माण, क्षतिग्रस्त मार्गों का चिन्हांकन कर ठीक कराने की कार्रवाई की जाए। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि बरसात के कारण विद्युत तार, ट्रांसफार्मर आदि क्षतिग्रस्त हुए है उनको तत्काल ठीक किया जाये। ट्रिपिंग की समस्या को दुरूस्त करें और शहर में 24 घंटे बिजली का आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाडा चलेगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में मेरठ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, इसलिए मेरठ का सम्पूर्ण विकास जरूरी है। वर्ष 2024-25 में योजनाओ व निर्माण कार्यों में आवंटित बजट का दिसम्बर 2025 तक 80 प्रतिशत व्यय कर लिया जाये, जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाये। मेरठ में औद्योगिक पार्क पीपी मॉडल को बढावा देना, मजबूत स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियो में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।