फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ जेल की हर बैरक में गूंजेंगे तराने, बंदियों की फरमाइश पर चलेगा रेडियो कारवां

मेरठ। उत्तर प्रदेश में 15वीं और मेरठ रेंज में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहले जेल बनी, जहां रेडियो स्टूडियो स्थापित किया गया है। "रेडियो परवाज़" के नाम से इसको संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को ही इसका उद्घाटन हुआ, जिसके बाद एक ही दिन में लगभग हर बैरक से बंदियों ने अपने गानों की फरमाइश भेज दी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा ने बताया कि इस रेडियो की आवाज़ जेल के हर बैरक में लगे स्पीकर में गूंजेगी, जिससे बंदियों का मनोरंजन होगा। खास बात ये है कि जो बंदी खुद गाना गाने का इच्छुक होगा, वो भी अपनी फरमाइश भेजकर इस रेडियो स्टूडियो में आकर माइक पर गाना गा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें