मेरठ जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा से पूर्व मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, पथ प्रकाश सहित सभी विषयों पर कार्य किया जाए। छावनी परिषद और नगर निगम के अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए। सुबह से ही छावनी परिषद की टीम सफाई व्यवस्था में लगी रही। उधर दिल्ली रोड पर अपर नगर आयुक्त सहित अन्य नगर निगम के अधिकारियों ने कावड़ यात्रा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को देखा। अधिकारियों ने स्वयं मौके पर खड़े होकर स्ट्रीट लाइट ठीक कराई।