फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा और राज्य अभियंत्रण परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक

डिंपल सिरोही Updated Tue, 15 Apr 2025 03:33 PM IST

मेरठ विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी वीके सिंह की अध्यक्षता में 16-17 अप्रैल को आयोजित सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा और 20 अप्रैल को आयोजित सम्मिलित राज्य अभियंत्रण परीक्षा की तैयारियो के संबंध में सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा शुचितापूर्ण व निर्विवादित रूप से सम्पन्न करायी जाए। परीक्षा केन्द्रो में प्रकाश, पीने का पानी आदि की समुचित व्यवस्था की जाये। सभी परीक्षा केंद्रों व कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। परीक्षा केन्द्रो पर मोबाईल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने सीसीटीवी, बायोमैट्रिक की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित को निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि परीक्षा से पूर्व व परीक्षा के उपरान्त जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष सतर्कता बरते। परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न करने दिया जाए। इस अवसर पर एडीएम सिटी बृजेश सिंह, डीआईओएस राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें