मेरठ मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ के आउटसोर्स कर्मचारियों ने चार महीने से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने से उनके सामने गंभीर आर्थिक समस्याएं खड़ी हो गई हैं। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि वे मेडिकल कॉलेज में जीत एचआर कंपनी के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन लगातार वेतन को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। कर्मचारियों ने जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।