सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव भूनी निवासी पवन (29) पुत्र वेदप्रकाश की सोते समय आरोपी गांव निवासी सोनू त्यागी उर्फ मोतीलाल ने ईंट से कूचकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। मृतक के भाई ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। 16 बार पवन के सिर में ईंट मारी गई।