उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री पं. सुनील भराला जी ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों की मेहनत और परिश्रम का सम्मान करते हुए गन्ने के मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि की है।