फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: महिलाओं ने सीखी क्रोशिया कला, बैग और सजावटी सामान बनाना सीखा

Dimple Sirohi Updated Fri, 29 May 2026 11:14 PM IST

मेरठ में सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जसवंत नगर में आयोजित यह 15 दिवसीय क्रोशिया कला प्रशिक्षण शिविर महिलाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण का माध्यम बना। प्रशिक्षिका दीपा भारद्वाज और राधिका ने महिलाओं को क्रोशिया कला की बारीकियां सिखाईं। प्रशिक्षण में धागों के चयन से लेकर आकर्षक डिजाइन तैयार करने तक की जानकारी दी गई। शिविर में महिलाओं ने क्रोशिया की मदद से बैग, थालपोश, ऊनी वस्त्र और विभिन्न सजावटी सामान बनाना सीखा। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि इस कला के माध्यम से महिलाएं घर बैठे लघु व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने कहा कि जब महिला आत्मनिर्भर बनती है तो पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि क्रोशिया जैसी हस्तशिल्प कला कम लागत में रोजगार का बेहतर अवसर प्रदान करती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें