फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: महिला जनसुनवाई में महिलाओं को मिला इंसाफ, महिला आयोग सदस्य ने सुनी समस्याएं

मेरठ के सर्किट हाउस में गुरुवार को आयोजित महिला जनसुनवाई में महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। जनसुनवाई में डॉ हिमानी अग्रवाल, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद से जुड़े कई मामलों को प्रस्तुत किया गया। आयोग की ओर से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए और कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया गया। महिला जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें