जिले में दो दिन से हो रही बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। लोगों को सर्दी का अहसास हुआ और शाम को गर्म कपड़े और कंबल निकल आए। वहीं खेतों में पानी भरने से कई फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं शहर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोड पर जलभराव हो गया। यहां से गुजरने वाली जनता को समस्या का सामना करना पड़ा।