फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर गुंडागर्दी की वीडियो वायरल, जेंबो रेस्टोरेंट में कर्मचारी को बुरी तरह पीटा

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सरधना-मेरठ करनाल हाईवे स्थित जेंबो रेस्टोरेंट पर सोमवार देर रात कर्मचारी को कुछ युवकों ने बुरी पीटा। बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने काउंटर पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की। पूरी वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। न्यू गोविंदपुरी कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक ने रेस्टोरेंट के बाहर काउंटर संभाल रखा था। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। युवकों ने अभिषेक को लात-घूंसों से पीटा और बेल्ट से भी वार किए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें