मेरठ में एसडी सदर इंटर कॉलेज में आयोजित वाणी गोयल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट में महिला और पुरुष वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले जाने हैं, जिनको लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर अभ्यास किया। एसडी सदर और सीएवी टीम के खिलाड़ी गोल करने के लिए एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य हॉकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल को बढ़ावा देना है।