मेरठ में नारायण सत्संग भवन शारदा रोड में अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा आयोजित वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राजेश एरन रहे। राजेश एरन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े संस्थानों में नौकरी के काम का दबाव, उससे उपजे तनाव और तनाव के चलते परिवारों में बिखराव। इस समस्या से बचाव का एक ही रास्ता है कि खासकर वैश्य परिवार की लड़कियां अपने लिए नौकरी पेशा की बजाय व्यापारी वर को चुनें।