मेरठ में ई-रजिस्ट्री प्रणाली में आ रही समस्याओं के विरोध में दस्तावेज लेखक और अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी कर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। हड़ताली दस्तावेज लेखक और अधिवक्ता जुलूस की शक्ल में रजिस्ट्री कार्यालय से निकलकर एमडीए कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था में आ रही तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी दिक्कतों के कारण आम लोगों के साथ-साथ दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरना-प्रदर्शन में संरक्षक संजय गुप्ता परदेस, प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर मलिक, मुकेश गोयल, एडवोकेट योगेंद्र मलिक, विनेश कुमार, आस मोहम्मद, अतर सिंह सैनी, अनिल कुमार और भीम सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।