फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भूनी टोल प्लाजा पर हंगामा और तोड़फोड़

मेरठ के गांव गोटका निवासी कपिल श्रीनगर से छुट्टी पर आया था। सोमवार को उसे श्रीनगर में ड्यूटी पर अपनी बटालियन में आमद करानी थी। रविवार रात नौ बजे उसका चचेरा भाई शिवम कार से उसे एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा था। भूनी टोल पर पहुंचे तो कार को टोल से निकालने के लिए कपिल ने कर्मचारियों को अपना आईडी कार्ड दिखाया। टोल कर्मचारियों ने उसका आईडी कार्ड व मोबाइल फोन छीन लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो सेना के जवान कपिल और उसके भाई शिवम के साथ मारपीट कर दी। इस घटना के विरोध में सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया। धरना प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें