फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Meerut: चौधरी चरण सिंह विवि में पकड़े कश्मीर के दो युवक, मांग रहे थे चंदा, बोले- हमारे साथी फंसे हुए हैं...

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 27 Nov 2024 04:11 PM IST

विश्वविद्यालय में चंदा मांग रहे कश्मीर के दो युवकों को छात्रों ने पकड़ लिया। पुलिस को बुलाकर दोनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एमबीए डिपार्टमेंट के बाहर जम्मू कश्मीर के दो युवक बासित और इदरीस छात्रों से अपने साथियों के फंसे होने की गुहार लगाते हुए चंदा मांग रहे थे। इसकी शिकायत छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर वीरपाल से की। इसके बाद शिक्षक मौके पर पहुंचे। आरोपी युवकों ने बताया कि हमारे कुछ साथी फंसे हुए हैं, जिनको निकालने के लिए हम चंदा मांग रहे हैं। मामला संदिग्ध लगने पर शिक्षकों ने पुलिस को बुलाकर दोनों युवकों को सौप दिया। पुलिस मेडिकल थाने ले जाकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि कश्मीरी युवकों के साथी कहां फंसे हुए हैं, वह सच बोल रहे या हैं झूठ, वे किसी संगठन से तो नहीं जुड़े आदि की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें