मेरठ में हापुड़ अड्डा चौराहे पर दो महिलाओं के बीच अखाड़ा जम गया। बीच सड़क पर ही दो महिलाएं आपस में भिड़ गई। महिलाओं को रोकने की पुलिसकर्मियों ने कोशिश तो की, लेकिन महिला पुलिसकर्मी ना होने के चलते पुलिस भी बेबस दिखाई दी। इस पूरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।