ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर होटल मुकुट महल के पास सर्विस रोड पर कार सवार दो पुलिसकर्मियों ने नगर निगम के चालक अनुज की पिटाई कर दी। अनुज चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर निगम कर्मचारियों ने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर हंगामा कर दिया। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों पुलिसकर्मी भाग गए।