सावन के पहले सोमवार पर मेरठ के बाबा ओघड़नाथ मंदिर सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।