बुद्ध पूर्णिमा पर हस्तिनापुर की भीम नगर कॉलोनी स्थित बौद्ध विहार में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक एवं डॉ रवि प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से उनका पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर की गई। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने से ही मिलेगा सच्चा सुख मिलेगा।